A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निक जोनस के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर कर किया बर्थडे विश, लिखा- 'जान'

निक जोनस के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर कर किया बर्थडे विश, लिखा- 'जान'

निक जोनस ने 16 सितंबर को अपना 27वां बर्थडे मनाया, इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने बर्थडे विश करते हुए एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।

<p>nick jonas- priyanka chopra</p>- India TV Hindi
nick jonas- priyanka chopra

निक जोनस ने 16 सितंबर को अपना 27वां बर्थडे मनाया, इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के लिए एक रोमांटिक वीडियो अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।  प्रियंका ने बर्थडे विश करते हुए जो वीडियो शेयर किया है उसमें कई मेमोरेबल मोमेंट्स के क्लिप हैं जो दोनों ने साथ बिताएं हैं। इस वीडियो में शादी के भी कई क्लिप हैं। साथ ही इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। जिसमें उन्होंने निक की तारिफ करते हुए लिखा कि 'तुम मेरी जिंदगी में एक रोशनी लेकर आए। तुम्हारे साथ बिताए हर दिन मेरे लिए बेहद खास है। तुम्हें दुनिया की हर वह खुशी मिले जिसके तुम हकदार हो। मेरी जिंदगी में आने के लिए शुक्रिया... हैप्पी बर्थडे जान... आई लव यू।

आपको बता दें कि निक के बर्थडे पर दोनों की एक और फोटो वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रियंका निक के कंधे पर सर रखकर खुशी से केक के तरफ देख रही हैं। बता दें कि प्रियंका ने पति के जन्मदिन पर उनका पसंदीदा एल्कोहल ब्रांड विला वन क बोसल शेप का केक बनवाया था।

ये भी पढ़ें:

Birthday Anniversary: भारत के 'पिकासो' एमएफ हुसैन माधुरी दीक्षित के प्यार में थे ऐसे पागल, एक ही फिल्म 50 बार

IIFA Awards 2019: आईफा अवॉर्ड्स से पहले IIFA Rocks में पहुंची कैटरीना कैफ, राधिका आप्टे, रिचा चड्ढा, रकुल

Latest Bollywood News