1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निक ने प्रियंका के लिए इमोशनल पोस्ट किया शेयर, कहा- 'रोशनी की किरण'

निक ने प्रियंका के लिए इमोशनल पोस्ट किया शेयर, कहा- 'रोशनी की किरण'

 अमेरिकी गायक निक जोनस ने शनिवार को पत्नी प्रियंका चोपड़ा के लिए दिल छू लेने वाला एक पोस्ट लिखा और अभिनेत्री को 'रोशनी की किरण' बताया। 

<p>nick jonas</p>- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKACHOPRA nick jonas

नई दिल्ली: अमेरिकी गायक निक जोनस ने शनिवार को पत्नी प्रियंका चोपड़ा के लिए दिल छू लेने वाला एक पोस्ट लिखा और अभिनेत्री को 'रोशनी की किरण' बताया। 

निक ने अपनी शादी को दौरान की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "यह शानदार महिला दुनियाभर में कई लोगों के लिए प्रेरणा और रोशनी की किरण है। आई लव यू प्रियंका।"

उन्होंने पोस्ट में पत्नी और अन्य अद्भुत महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी, जो हर साल आठ मार्च को मनाया जाता है। 

निक और प्रियंका ने पिछले साल दिसंबर में जोधपुर में धूमधाम से शादी रचाई थी। 

शादी के बाद जोड़े ने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए दिल्ली और मुंबई में कई रिसेप्शन दिए। 

Latest Bollywood News