A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निमरत कौर ने कहा, अपरंपरागत किरदारों में करती हैं बेहतर प्रदर्शन

निमरत कौर ने कहा, अपरंपरागत किरदारों में करती हैं बेहतर प्रदर्शन

निमरत कौर को सिनेमाजगत की ऐसी अभिनेत्रियों में गिना जाता है जो किसी भी तरह की भूमिका को बेहतरीन ढंग से पर्दे पर पेश करने में माहिर हैं। किरदारों के मामले में बेधड़क जोखिम उठाने वाली अभिनेत्री निमरत कौर का कहना है कि...

nimrat- India TV Hindi
nimrat

नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकारा निमरत कौर को सिनेमाजगत की ऐसी अभिनेत्रियों में गिना जाता है जो किसी भी तरह की भूमिका को बेहतरीन ढंग से पर्दे पर पेश करने में माहिर हैं। किरदारों के मामले में बेधड़क जोखिम उठाने वाली अभिनेत्री निमरत कौर का कहना है कि वह हमेशा अपरंपरागत भूमिकाएं निभाना पसंद करती हैं। निमरत का कहना है कि इनमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निखर कर आता है। अभिनेत्री ने कहा, "चाहे यहां (पश्चिम का टीवी) की बात हो या भारत की, अगर कोई चीज बतौर दर्शक मुझे आकर्षित करती है, तो मैं उसे करने से नहीं झिझकती।"

इसे भी पढ़े:- कनाडा में दिखा ‘एयरलिफ्ट’ की हिरोइन निमरत का बोल्ड अंदाज

निमरत ने एक साक्षात्कार में बताया, "मैं हमेशा से अपरंपरागत भूमिकाएं पसंद करती रही हूं और मुझे लगता है कि उनसे मेरा बेहतर प्रदर्शन निखर कर आता है और यह मुझे ऊर्जावान रखता है।" 'द लंचबॉक्स' और 'एयरलिफ्ट' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए सराही गईं निमरत ने कहा, "अब तक बेहद अच्छा रहा, मैं खुशकिस्मत रही हूं।"

निमरत ने बॉलीवुड के अलावा 'होमलैंड' और 'वेवार्ड पाइन्स' जैसे विदेशी टीवी शोज के जरिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

Latest Bollywood News