मुंबई: रंगों के त्यौहार होली में अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं, और होली पर अपने पसंदीदा फिल्मी सितारों को होली खेलते देखने का मजा ही कुछ और है। लेकिन खबर आ रही है कि इस बार अमिताभ बच्चन और उनकी फैमिली होली नहीं खेलेगी।
दरअसल ऐश्वर्या के पिता कृष्णा राज की खराब तबीयत की वजह से बच्चन परिवार ने होली ना खेलने का फैसला किया है। ऐश्वर्या के पिता 2 हफ्तों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर है जिसकी वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया है। बच्चन बहू के पिता की गंभीर हालत की वजह से पूरा परिवार इस बार होली के रंगों से दूर रहेगा। पिछले सालों में आपने देखा होगा किस तरह बच्चन परिवार होली से पहले ही होली की तैयारियां शुरू कर देता है, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं है।
बॉलीवुड का ये परिवार पूरे रस्मों-रिवाज के साथ हर त्यौहार मनाने के लिए जाना जाता है।
Latest Bollywood News