मुंबई: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म 'नूर' का पहला गाना रिलीज 'उफ ये नूर' रिलीज हो गया है। गाने में सोनाक्षी के कई रूप देखने को मिल रहे हैं। फिल्म में सोनाक्षी एक पत्रकार के किरदार में हैं।
गाने में दिख रहा है कि नूर किस तरह अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के बीच संघर्ष कर रही हैं। नूर कन्फ्यूज्स है, मूडी है, सपने देखती है। गाने में नूर के हर पहलू से हमें परिचय कराया जा रहा है। उसका पागलपन देखकर आपको हंसी आएगी। गाने को लिखा है मनोज मुंतजिर ने और इसे गाया है अमाल मलिक और अरमान मलिक ने।
फिल्म का निर्देशन किया है सुन्हिल सिप्पी ने। यह फिल्म पाकिस्तान की लेखक सबा इम्तेयाजी के उपन्यास 'कराची-यू आर किलिंग मी' पर बेस्ड है। बड़े परदे पर यह फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म में सोनाक्षी के अलावा यूट्यूब कॉमेडियन कनन गिल और पूरब कोहली भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यहां देखिए गाना:
Latest Bollywood News