मुंबई: छोटे पर्दे के विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से लोकप्रियता हासिल करने वालीं नोरा फतेही ने अपने बेहतरीन डांस मूव्स से देशभर के लोगों को दीवाना बनाया है। बता दें कि उन्हें 'बाहुबली' जैसी सुपरहिट फिल्म में अपनी अदाओं का जादू चलाते हुए देखा गया है। इन दिनों वह आगामी फिल्म 'किक 2' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। खबरों के मुताबिक सुपरस्टार सलमान खान के अभिनय से सजी इस फिल्म में भी नोरा को ठुमके लगाते हुए देखा जाने वाला है। लेकिन इसके अलावा हाल ही में आई जानकारी के मुताबिक कनाडाई मोरोक्कन अभिनेत्री नोरा फतेही आगामी मलयालम फिल्म 'कयाकुलम कोचुन्नी' में दिखाई देंगी।
बता दें कि इसमें निविन पॉली जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। यह दूसरी मलयालम फिल्म होगी, जिसमें नोरा नजर आने वाली हैं। इससे पहले वह अभिनेता पृथ्वीराज की फिल्म 'डबल बैरल' में नजर आई थीं। 'कयाकुलम कोचुन्नी' रोशन एंड्रूस द्वारा निर्देशित है। यह असल जिंदगी पर आधारित है। अभिनेत्री गोवा में फिल्म के एक गीत की शूटिंग करेंगी।
उन्होंने कहा, "मैं इस गाने को कोरियोग्राफर विष्णु देव सर के साथ शूट करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। फिल्म में निविन पॉली और मोहनलाल जैसे दिग्गज कलाकार हैं। यह मेरा पहला मलयालम डांस सीक्वेंस है।"
Latest Bollywood News