A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं नोरा फतेही

अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं नोरा फतेही

अपने दिलकश अंदाज से दर्शकों को दीवाना बनाने वालीं मॉडल और अभिनेत्री नोरा फतेही अब फिल्मों में अभिनय करती हुई भी दिखाई देने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी थ्रिलर फिल्म...

Nora Fatehi- India TV Hindi
Nora Fatehi

मुंबई: अक्सर अपने दिलकश अंदाज से दर्शकों को दीवाना बनाने वालीं मॉडल और अभिनेत्री नोरा फतेही अब फिल्मों में अभिनय करती हुई भी दिखाई देने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी थ्रिलर फिल्म 'माइ बर्थडे सॉन्ग' क लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि फिल्म में उन्हें मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है। नोरा का कहना है कि डिजिटल मनोरंजन मंचों के उद्भव ने कलाकारों को अपनी प्रतिभा को उभारने के अधिक अवसर दिए हैं। 'रॉकी हैंडसम' और 'बाहुबली: द बिगनिंग' में अतिथि भूमिका निभाने वाली नोरा 19 जनवरी को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म को लेकर उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा, "कैमरे के सामने प्रदर्शन करना एक अलग चीज है और एक पूरी फिल्म की शूटिंग करना अलग है। मैंने किसी फिल्म की प्रतीक्षा करने के बजाए मैंने हर उस चीज को किया जो मेरे सामने आई। मुझे लगता है कि यह आज के नए मनोरंजन युग का सबसे अच्छा हिस्सा है।" उन्होंने कहा, "किसी को अवसरों को लेकर निराश नहीं होना पड़ रहा है फिर चाहें वह फिल्म हो, लघु फिल्म हो या कोई वेब श्रृंखला या टीवी शो। मनोरंजन के लिए अवसरों का विस्तार हो गया है।"

'माइ बर्थडे सॉन्ग' की शूटिंग के शुरुआती दिनों में नोरा थोड़ा चिंतित थीं। लेकिन, उनके सह-कलाकारों व निर्देशक के प्रोत्साहन के बाद उनके अंदर आत्मविश्वास आ गया। उन्होंने कहा, "मुझे फिल्मों को लेकर कोई अनुभव नहीं था। इसलिए मैं सोचती थी कि संजय सूरी और समीर सोनी जैसे अनुभवी लोगों के साथ काम करने में डर लगेगा। लेकिन, मैं कहना चाहूंगी कि इन लोगों ने बहुत प्रोत्साहन दिया। जब मैं अच्छा शॉट देती थी तो वे ताली बजाते थे।"

Latest Bollywood News