1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘दिलबर’ से धमाल मचाने के बाद अब नोरा फतेही के हाथ लगी सलमान खान की फिल्म

‘दिलबर’ से धमाल मचाने के बाद अब नोरा फतेही के हाथ लगी सलमान खान की फिल्म

जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म 'सत्यमेव जयते' के गाने 'दिलबर' से धमाल मचाने वालीं नोरा फतेही के हाथ अब एक और बड़ी फिल्म लगी है। दरअसल हाल ही में आई खबर के मुताबिक नोरा अब सलमान खान की फिल्म में दिखाई देंगी।

Nora Fatehi- India TV Hindi
Nora Fatehi

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘भारत’ को लेकर इन दिनों काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस फिल्म के साथ नोरा फतेही का नाम भी जुड़ चुका है। हाल ही में आई खबर के मुताबिक फिल्म में वह लैटिनो किरदार निभाती हुई दिखाई देने वाली हैं। बता दें कि नोरा आजकल फिल्मकार मिलाप झवेरी के निर्देशन में बनी और जॉन अब्राहम के अभिनय से सजी फिल्म 'सत्यमेव जयते' में 'दिलबर' से खूब लोकप्रियता हासिल कर रही हैं। मोरक्कन कनाडाई डांसर नोरा 'भारत' में काम के लिए उत्साहित हैं। यह फिल्म अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित है।

नोरा ने कहा, "इस परियोजना का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। यह सपना सच होने जैसा है। टीम बेहतरीन है और अली सर और सलमान सर का कॉम्बिनेशन बेजोड़ है।" गौरतलब है कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी जैसी अदाकाराएं भी दबंग खान के साथ अहम भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं।

बता दें कि इससे पहले नोरा फतेही 'माई बर्थडे सॉन्ग' में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में दूसरी बार उन्हें अभिनय करते हुए देखा जाएगा। गौरतलब है कि नोरा को रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से खास लोकप्रियता हासिल हुई थी।

Latest Bollywood News