1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नहीं मान रहे हैं सोनू निगम, अब अज़ान का वीडियो शेयर करके कहा 'गुड मॉर्निंग इंडिया'

नहीं मान रहे हैं सोनू निगम, अब अज़ान का वीडियो शेयर करके कहा 'गुड मॉर्निंग इंडिया'

लाउडस्पीकर पर अज़ान बजने को गुंडागर्दी कहने वाले सोनू निगम ने अब एक और ट्वीट किया है। सोनू ने इस बार अज़ान से होने वाली परेशानी का सबूत देते हुए अज़ान का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।

sonu- India TV Hindi
Image Source : PTI sonu

मुंबई: लाउडस्पीकर पर अज़ान बजने को गुंडागर्दी कहने वाले सोनू निगम ने अब एक और ट्वीट किया है। सोनू ने इस बार अज़ान से होने वाली परेशानी का सबूत देते हुए अज़ान का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में सुबह के समय की अज़ान सुनाई दे रही है। ट्वीट के साथ सोनू निगम ने लिखा है, ‘गुडमॉर्निंग इंडिया’।

गौरतलब है कि सोनू निगम हाल ही में मस्जिदों में सुबह लाउडस्पीकर पर बजने वाली अज़ान से परेशान होकर ट्वीट कर दिया था। सोनू ने सोमवार की सुबह एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कहा था, "भगवान सभी पर कृपा करें। मैं मुस्लिम नहीं हूं और मुझे सुबह अजान की आवाज से जागना पड़ता है। भारत में जबरदस्ती की धार्मिकता का अंत कब होगा, और वैसे भी जिस समय मोहम्मद ने इस्लाम बनाया था जब बिजली नहीं हुआ करती थी। फिर एडिसन के अविष्कार के बाद ही इस शोर की क्या जरूरत है? मुझे नहीं लगता कि कोई भी मंदिर या गुरुद्वारा उन लोगों को जगाने के लिए बिजली का इस्तेमाल करते हैं जो उस धर्म का पालन ही नहीं करते। फिर ऐसा क्यो? गुंडागर्दी है बस।"

इसी बयान की वजह से सोनू विवादों में घिर चुके हैं। सोनू की काफी आलोचना होने लगी तो उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सफाई पेश की।

Latest Bollywood News