1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नुसरत भरूचा बर्थडे: आयुष्मान खुराना से गुरु रंधावा तक, इन सेलेब्स ने एक्ट्रेस को दी जन्मदिन की बधाई

नुसरत भरूचा बर्थडे: आयुष्मान खुराना से गुरु रंधावा तक, इन सेलेब्स ने एक्ट्रेस को दी जन्मदिन की बधाई

नुसरत भरूचा ने 'प्यार का पंचनामा सीरीज', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं।

Nushrat Bharucha Birthday - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @NUSHRATBHARUCHA नुसरत भरूचा के बर्थडे पर सेलेब्स ने दी बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने साल 2006 में 'जय संतोषी मां' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। साल 2011 में रिलीज हुई 'प्यार का पंचनामा' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट भी रही। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 'प्यार का पंचनामा 2', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'ड्रीम गर्ल' में भी बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया। इस खास मौके पर इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। 

आयुष्मान खुराना ने नुसरत की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'भगवान तुम्हारी सभी मनोकामनाएं पूरी करें।' बता दें कि दोनों ने ड्रीमगर्ल मूवी में साथ किया है। 

Image Source : Instagramआयुष्मान खुराना ने नुसरत को किया विश

एकता कपूर ने नुसरत भरुचा के साथ वीडियो शेयर कर बर्थडे विश किया है। 

फेमस सिंगर गुरु रंधावा ने एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दी है। नुसरत ने उनके साथ 'इश्क तेरा' म्यूजिक वीडियो में काम किया है।

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर नुसरत की फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है।

Image Source : Instagramमनीष मल्होत्रा ने नुसरत को बर्थडे विश किया

Image Source : Instagramमनीष मल्होत्रा ने नुसरत की फोटो शेयर की

अपकमिंग मूवीज की बात करें तो नुसरत 'छलांग' में दिखाई देंगी, जिसमें राजकुमार राव भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसे हंसल मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। 

Latest Bollywood News