A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नुसरत भरूचा ने मां के साथ घर पर मनाया बर्थडे, कहा- परिवार के साथ रहकर खुश हूं...

नुसरत भरूचा ने मां के साथ घर पर मनाया बर्थडे, कहा- परिवार के साथ रहकर खुश हूं...

नुसरत अब राजकुमार राव के साथ 'छलांग' में नजर आएंगी। इसे हंसल मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं।

nushrat bharucha birthday- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @NUSHRATBHARUCHA नुसरत भरूचा ने परिवार के साथ मनाया बर्थडे

मुंबई: अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने रविवार को अपना जन्मदिन मनाया। वह खुद को खुशकिस्मत मान रही हैं कि कोरोवायरस महामारी के बीच वह अपने परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा, "मैं अपने परिवार के साथ रहने के लिए पूरी तरह से धन्य और आभारी हूं। मेरे गुजरात में और अमेरिका में परिवार है और वे सभी सुरक्षित हैं। इस समय ने मुझे आत्ममंथन के लिए कुछ समय दिया है कि हम अपना जीवन कैसे जी रहे थे। हमारे पास जीने के जो भी तरीके और साधन थे और कैसे हमें विश्वास था कि ये हमेशा हमारे पास रहेंगे।"

नुसरत ने कहा, "किसी ने भी इस तरह की स्थिति की न कल्पना की थी न कोई इसके लिए तैयार था। लेकिन अब मुझे लगता है कि यह एक नया सामान्य है। इस समय मेरे पास जो कुछ भी है, जो भी चीजें हैं उनके लिए मैं बहुत खुश और आभारी महसूस करती हूं।"

अपनी "हाउस बर्थडे पार्टी" की एक झलक साझा करते हुए, नुसरत ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अपनी मां के साथ माधुरी दीक्षित नेने के गीत 'दम दमा दम' पर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं।

काम को लेकर बात करें तो नुसरत अब राजकुमार राव के साथ 'छलांग' में नजर आएंगी। इसे हंसल मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं।

Latest Bollywood News