मुंबई: आज मदर्स डे और हर कोई अपनी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं दे रहा है। बॉलीवुड सितारे भी सोशल मीडिया पर मां संग तस्वीर शेयर कर रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने भी मां संग तस्वीर शेयर करके मां को इस दिन की शुभकामनाएं दी हैं। आज भी इस उम्र में भी, आप केवल ऐसी हैं जिसका हाथ मेरे सिर पर होता है तो मुश्किल समय में भी मैं अच्छा महसूस करता हूं। मुझे पता है कुछ भी नहीं बदला है, मैं आपके आशीर्वाद के बिना कुछ नहीं कर सकता हूं।
अक्षय कुमार की तस्वीर में उनके साथ उनकी बहन भी नजर आ रही हैं। देखिए पोस्ट-
कोरोना वायरस की वजह से इस बार सभी घर पर हैं और घर में ही मदर्स डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बता दें, अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस की जंग में पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये दान किए हैं। अक्षय कुमार ने 3 करोड़ रुपये बीएमसी को भी दान किए और इसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस फाउंडेशन को भी 2 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने ऑफिशियल अकाउंट से इस बात की जानकारी दी।
Latest Bollywood News