सलमान खान के जन्मदिन पर उनके फैंस ने देशभर में मनाया जश्न
सलमान खान के जन्मदिन पर देशभर के उनके फैन्स ने जश्न मनाया। फैन्स सलमान के गानों पर डांस करते और उनके नाम का केक काटते दिखें।


वैसे भी सलमान खान के लिए इस बार खुशी की कई वजह थी, एक तो उनका जन्मदिन, दूसरा सलमान खान के जन्मदिन पर ही उनकी बहन अर्पिता के घर बेटी ने जन्म लिया, तीसरी वजह ये है कि दबंग 3 की रिलीज के साथ सलमान खान की लगातार 15वीं फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। "दबंग 3" बॉलीवुड की सफ़ल दबंग फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और किचा सुदीप मुख्य भूमिका निभा रहे है। वही, दबंग 3 के साथ महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया।
दबंग 3 का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित फिल्म 'दबंग 3' 20 दिसंबर को रिलीज हुई थी।