A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर जाह्नवी कपूर ने हैंड नोट शेयर कर किया याद, मां के लिए लिखा ये खास मैसेज

श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर जाह्नवी कपूर ने हैंड नोट शेयर कर किया याद, मां के लिए लिखा ये खास मैसेज

श्रीदेवी की आज तीसरी पुण्यतिथि है। इस मौके पर जाह्नवी कपूर ने उन्हें खास मैसेज लिख कर याद किया है।

sridevi, janhvi kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SRIDEVI.KAPOOR sridevi and janhvi kapoor

आज श्रीदेवी की तीसरी डेथ एनिवर्सरी है। अपनी मां को याद करत हुए बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपनी मां द्वारा हाथ से लिखा हुआ एक नोट अपने चाहने वालों के बीच शेयर किया। अपनी दिवंगत मां को याद करते हुए जाह्नवी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मिस यू।" जाह्नवी के लिए श्रीदेवी के लिए जो नोट लिखा था जिसमें उन्होंने लिखा, "आई लव यू मेरी लब्बू, तुम दुनिया की सबसे अच्छी बच्ची हो।"

देखें जाह्नवी का पोस्ट

उल्लेखनीय है कि दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी 24 फरवरी, 2018 को दुबई के होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं।

जान्हवी की पोस्ट पर करण जौहर और महीप कपूर ने प्रतिक्रिया दी है। करण ने दिल के आकार की इमोजी जाह्नवी के पोस्ट पर कमेंट किया है। 

Image Source : Instagram/@janhvikapoorkaran johar's message

श्रीदेवी की तीसरी पुण्यतिथि पर जाह्नवी, बहन ख़ुशी कपूर और पिता बोनी कपूर ने अपने चेन्नई वाले घर पर पूजा का आयोजन किया। कपूर परिवार हर साल श्रीदेवी के चेन्नई वाले घर पर जाता है और अभिनेत्री की पुण्यतिथि पर पूजा करता है और उन्हें याद करता है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नव फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'रूही' की रिलीज का इंतजार है। फिल्म, जिसमें राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 11 मार्च, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिनेत्री 'गुड लक जेरी' और 'दोस्ताना 2' जैसी फिल्मों में भी काम कर रही हैं, जो फिलहाल पाइपलाइन में। वह करण जौहर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तख्त' में भी नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News