1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वीडियो: जनता कर्फ्यू पर शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन समेत सभी सितारों के घर के बाहर पसरा सन्नाटा

वीडियो: जनता कर्फ्यू पर शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन समेत सभी सितारों के घर के बाहर पसरा सन्नाटा

अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान सहित इन सितारों के घर सन्नाटा पसरा है।

<p>जनता कर्फ्यू पर...- India TV Hindi
जनता कर्फ्यू पर देखिए सितारों के घर के बाहर का नजारा

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से आज पूरा देश 14 घंटे के लिए जनता कर्फ्यू का पालन कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से घर पर रहने की अपील की थी, जिसे सभी लोग मान रहे हैं। बॉलीवुड सितारों जैसे शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और सुनील शेट्टी सहित तमाम सितारों के घर के बाहर सन्नाटा पसरा है। ये सितारे खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने घर के बाहर का वीडियो शेयर कर रहे हैं। सबसे पहले नजर डालिए शाहरुख खान के बंगले मन्नत के बाहर का नजारा। जहां रविवार को किसी फेस्टिवल जैसा माहौल रहता था वहां आज सन्नाटा है।

अमिताभ बच्चन के घर के बाहर भी आज सन्नाटा है। अमिताभ ने फैन्स से अपील की थी कि वो रविवार को उन्हें देखने बंगले के बाहर ना आए। अभिषेक ने घर के बाहर का वीडियो शेयर करके लोगों की तारीफ की है।

अनुपम खेर ने भी वीडियो शेयर किया है...

अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी वीडियो शेयर करके अपने घर के बाहर का नजारा दिखाया है-

रणदीप हुड्डा ने भी शेयर किया वीडियो-

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सन्नाटे की तस्वीर शेयर की है-

एक बार फिर टीवी पर टेलिकास्ट होगा 'बिग बॉस 13', कोरोना वायरस है वजह !

Latest Bollywood News