1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रजनीकांत भी हुए सिंधु के फैन, बिग बी ने भी कही ये बात

रजनीकांत भी हुए सिंधु के फैन, बिग बी ने भी कही ये बात

रियो ओलंपिक-2016 में महिला एकल बैंडमिंटन मुकाबले में रजत पदक जीतने वाली भारतीय शटलर पी.वी.सिंधु की मशहूर अभिनेता रजनीकांत ने जमकर तारीफ की है। रजनीकांत ने ट्वीट किया, "पी.वी.सिंधु, मैं आपको सलाम करता हूं। मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक बन गया हूं। आपको ब

PV Sindhu- India TV Hindi
PV Sindhu

चेन्नई: रियो ओलंपिक-2016 में महिला एकल बैंडमिंटन मुकाबले में रजत पदक जीतने वाली भारतीय शटल पी.वी.सिंधु की मशहूर अभिनेता रजनीकांत ने जमकर तारीफ की है। रजनीकांत ने ट्वीट किया, "पी.वी.सिंधु, मैं आपको सलाम करता हूं। मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक बन गया हूं। आपको बधाई!"

रजनीकांत के ट्विट पर सिंधु को बधाई दी। उनके इस ट्विट में 18 हजार से ज्यादा लोग रीट्विट कर चुके हैं।

पहली बार व्यक्तिगत रूप से ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली सिंधु ने पूरे देश को गर्व का अहसास कराया है और फिल्म जगत भी इससे अछूता नहीं है।

सिंधु को चैंपियन बुलाते हुए अभिनेता आर. माधवन ने लिखा, "पूरा देश खुशी में चीखते हुए जश्न मना रहा है। गर्व और वैभव महसूस कराने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही धूम मचाओ ओर जीतती रहो।"

अभिनेता सिद्धार्थ ने सिंधु को सलाम करते हुए इसे खेल के लिए एक बड़ा दिन बताया। साथ ही उन्हें नौजवान लड़कों और लड़कियों के लिए नया आदर्श बताया।

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लिखा है, "तुम दिल से खेलीं। सारे भारत को तुम पर बहुत बहुत गर्व है. इस गर्व का मौका देने के लिए बहुत धन्यवाद."

 

Latest Bollywood News