A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘पद्मावत’ के नाम पर स्कूल बस में हमला करने वाले 18 लोग हुए गिरफ्तार

‘पद्मावत’ के नाम पर स्कूल बस में हमला करने वाले 18 लोग हुए गिरफ्तार

फिल्म 'पद्मावत' रिलीज किए जाने को लेकर गुरुग्राम में जमकर हंगामा हुआ। हमलावरों ने एक स्कूल बस को निशाना बनाया

PADMAAVAT- India TV Hindi
PADMAAVAT

गुरुग्राम: फिल्म 'पद्मावत' रिलीज किए जाने को लेकर गुरुग्राम में जमकर हंगामा हुआ। हमलावरों ने एक स्कूल बस को निशाना बनाया। अब स्कूल बस पर हुए हमले के मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस महानिदेशक बी.एस. संधू ने कहा कि यह गिरफ्तारी बुधवार को स्कूल बस पर हमला करने और हरियाणा रोडवेज की बस को जलाए जाने की घटना के बाद हुई।

स्कूल बस पर हुए हमले की घटना को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताते हुए संधू ने मीडिया को बताया कि भगवा वेशधारी गुंडों की भीड़ को समय पर नियंत्रित कर लिया गया। संधू ने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। हम इसे लेकर बहुत दुखी हैं। लेकिन पुलिस ने समय पर पहुंचकर उचित कार्रवाई की।"

संधू ने आगे कहा, "अब हालात शांतिपूर्ण हैं, क्योंकि सभी सिनेमाघरों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की गई हैं। अगर किसी व्यक्ति को गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।" उन्होंने कहा, "जो सिनेमाघर 'पद्मावत' दिखाना चाहते हैं, सरकार उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान करेगी।"

Latest Bollywood News