A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमेरिकी सिनेमाघरों में हाउसफुल है ‘पद्मावत’

अमेरिकी सिनेमाघरों में हाउसफुल है ‘पद्मावत’

अमेरिका के विभिन्न सिनेमाघरों में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं ।

पद्मावत- India TV Hindi
Image Source : PTI पद्मावत

ह्यूस्टन: अमेरिका के विभिन्न सिनेमाघरों में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं । बडी तादाद में लोग इस फिल्म को सामान्य एवं थ्री डी दोनो प्रारूपों में देख रहे हैं ।

अकेले ह्यूस्टन में यह सभी एएमसी सिनेमाघरों में हाउसफुल चल रहा है । फिल्म प्रदर्शित होने के साथ ही इसका एक दिन में 24 शो चलाया जा रहा है ।

शनिवार तक फिल्म 34, 88, 239 डालर की कमाई कर चुकी है । इसने कमाई के मामले में बालीवुड सिनेमा के अबतक के सभी रिकार्ड तोड़ दिये हैं ।

Latest Bollywood News