A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'पागलपंती' का एक और टीजर रिलीज, अरशद वारसी और उर्वशी की एक्टिंग देख हो जाएंगे लोटपोट

फिल्म 'पागलपंती' का एक और टीजर रिलीज, अरशद वारसी और उर्वशी की एक्टिंग देख हो जाएंगे लोटपोट

फिल्म पागलपंती का एक फनी टीजर रिलीज हुआ है। जिसे देखकर सच में आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे।

Pagalpanti new teaser- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE Pagalpanti new teaser

पागलपंती का एर और टीजर हुआ रिलीज, जॉन अब्राहम की एक्टिंग देख हो जाएगे लोटपोट

फिल्म 'पागलपंती'  इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जिसके कारण फिल्म के सभी स्टार कास्ट प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अब इसका एक फनी टीजर रिलीज हुआ है। जिसे देखकर सच में आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने अपनी फिल्म पागलपंती का एक टीजर अपने सोशल अकाउंट से शेयर किया है। इस टीजर में जॉन अब्राहम, उर्वशी रौतेला, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट दिखाई दे रहे हैं। 

इस टीजर को शेयर करते हुए इलियाना डिक्रूज ने लिखा, 'नकी शक्ल पे मत जाओ, जितने सीधे दिखते हैं ये... उतने हैं नहीं! करने आ रहे हैं आपको भी पागल, चार दिनों में!' 

माना जा रहा है कि यह फिल्म लोगों को हंसाने में कामयाब हो जाएगी। इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई करेगी। 

Latest Bollywood News

Related Video