1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इसलिए ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘राब्ता’ का हिस्सा नहीं बन पाया ये पाकिस्तानी अभिनेता

तो इसलिए ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘राब्ता’ का हिस्सा नहीं बन पाया ये पाकिस्तानी अभिनेता

हाल ही में खबर आई है कि आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के लिए भी एक पाकिस्तानी कलाकार को ऑफर दिया गया था। दरअसल हाल ही में पाक अभिनेता इमाद इरफानी ने बता है कि उन्हें बॉलीवुड फिल्म 'राब्ता' और 'वीरे दी वेडिंग' का प्रस्ताव मिला था, लेकिन...

Emmad- India TV Hindi
Emmad

इस्लामाबाद: कुछ वक्त पहले की ही बात है भारत में पाकिस्तान कलाकारों के अभिनय को लेकर रोक लगा दी गई थी। इस दौरान कुछ ऐसी फिल्मों के प्रदर्शन भी रुक गए जिन में पाकिस्तानी सितारे नजर आए। हालांकि कुछ समय बाद सब ठीक हो गया। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के लिए भी एक पाकिस्तानी कलाकार को ऑफर दिया गया था। दरअसल हाल ही में पाक अभिनेता इमाद इरफानी ने बता है कि उन्हें बॉलीवुड फिल्म 'राब्ता' और 'वीरे दी वेडिंग' का प्रस्ताव मिला था, लेकिन परिस्तिथियां अनुकूल नहीं थीं।

इरफानी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "वास्तव में, मैं मैडॉक फिल्म्स की 'राब्ता' और अनिल कपूर फिल्म्स की 'वीरे दी वेडिंग' (बॉलीवुड में) के लिए तैयार था। इसमें करीना कपूर और सोनम कपूर जैसे कलाकार शामिल थे, लेकिन परिस्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई थी।" 'शहर में सफर', 'सनम' और 'वो एक पल' जैसे पाकिस्तानी टीवी शोज में नजर आ चुके इरफानी अपने करियर को लेकर आश्वस्त और स्पष्ट हैं।

दिनेश विजान द्वारा निर्देशित 'राब्ता' इस वर्ष जून में रिलीज हुई थी। इसमें सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में थे। 'वीरे दी वेडिंग' फिलहाल निर्माणाधीन है। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं।

Latest Bollywood News