1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इमरान के साथ पर्दे पर दिखेंगी ये बला की खूबसूरत पाक अदाकारा

इमरान के साथ पर्दे पर दिखेंगी ये बला की खूबसूरत पाक अदाकारा

पिछले काफी वक्त से पाकिस्तनी सितारे बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। अब जल्द ही हिन्दी सिनेमाजगत में पाकिस्तान की एक और हॉट अदाकारा कदम रखने वाली हैं।

irrfan- India TV Hindi
irrfan

नई दिल्ली: पिछले काफी वक्त से पाकिस्तनी सितारे बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। अब जल्द ही हिन्दी सिनेमाजगत में पाकिस्तान की एक और हॉट अदाकारा कदम रखने वाली हैं। हम बात कर रहे हैं खूबसूरत सबा कमर की जो जल्द ही बॉलीवुड में अपने अभिनय का जादू चलाने वाली हैं। सबा अभिनेता इरफान खान के साथ अभिनय करती हुई नजर आएंगी।

इसे भी पढ़े:- द जंगल बुक: देखने जा रहे हैं फिल्म तो जरूर पढ़े रिव्यू

सबा बॉलीवुड फिल्म निर्देशक दिनेश विजान व भूषण कुमार की आगामी फिल्म में भारतीय अभिनेता इरफान खान के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंगी। सबा को फिल्म ‘मंटो’ में नूर का किरदार निभाने के लिए काफी सरहाना हासिल हुई हैं।

अब सबा फिल्म 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' व 'शादी के साइड इफेक्ट्स' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके साकेत चौधरी निर्देशित कर रहे हैं।

एक तरफ बॉलीवुड में इरफान खान के अभिनय को दर्शकों से हमेशा ही सराहना हासिल हुई हैं। वहीं पाकिस्तान में सबा के किरदारों को भी खूब पसंद किया जाता है। अब देखना यह है कि जब यह जोड़ी पर्दे पर साथ अभिनय करती हुई दिखेंगी तो क्या धमाल मचाएगी। इसका जवाब तो फिल्म के रिलीज होने के बाद मिल पाएगा।

एक बयान के मुताबिक, जिंदादिल अभिनेत्री सबा उस चरित्र के लिए बिल्कुल सही हैं, जो निर्माताओं के दिमाग में थी। सबा के स्क्रीन प्रेजेंस से वे काफी प्रभावित हुए, जिसके कारण विजान ने उन्हें फिल्म में लिया। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, हालांकि इसकी शूटिंग अगस्त में शुरू हो जाएगी।

सबा से पहले भी ‘सनम तेरी कसम’ में नजर आ चुकीं मावरा होकेन, अभिनेता फवाद खान जैसे पातिस्तानी सितारे भी बॉलीवुड में अपने अभिनय का हुनर दिखा चुके हैं। इनके अलावा पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। वह जल्द शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रईस’ में अभिनय करती हुई नजर आएंगी।

Latest Bollywood News