1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परेश रावल ने भी टिकटॉक बैन करने की मांग की, ट्विटर पर लिखा...

परेश रावल ने भी टिकटॉक बैन करने की मांग की, ट्विटर पर लिखा...

परेश रावल के इस ट्वीट का फैन्स को जमकर समर्थन मिल रहा है। लोग रिप्लाई करके उन्हें समर्थन दे रहे हैं और देशभर में टिकटॉक एप बैन करने की मांग कर रहे हैं।

<p>परेश रावल ने भी...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/IPARESHRAWAL परेश रावल ने भी टिकटॉक बैन करने की मांग की

टिकटॉक स्टार फैजल सिद्दीकी का एसिड अटैक वाला वीडियो वायरल होने के बाद देश भर में टिकटॉक बैन करने की मांग जोरों शोरों से उठने लगी। ट्विटर पर लोग हैशटैग बैन टिकटॉक के साथ ट्वीट कर रहे हैं और देशभर में ये ट्रें कर रहा है। इस मामले में अब बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने भी अपनी राय रखी है। परेश रावल ने ट्वीट करते हुए लिखा है- बैन टिकटॉक।

परेश रावल के इस ट्वीट का फैन्स को जमकर समर्थन मिल रहा है। लोग रिप्लाई करके उन्हें समर्थन दे रहे हैं और देशभर में टिकटॉक एप बैन करने की मांग कर रहे हैं।

पायल रोहतगी भी टिकटॉक बैन की मांग कर चुकी हैं। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ट्विटर पर टिकटॉक पर पूरी तरह बैन लगाने की मांग कर चुकी हैं। रेखा ने ट्विवर पर लिखा है- इसमें ना सिर्फ आपत्तिजनक वीडियो है बल्कि यह युवाओं को गलत दिशा में ले जा रहा है। लोग फॉलोवर्स के लिए जीने मरने को तैयार हैं।

परेश रावल एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर राय रखते हैं। फिल्मों की बात करें तो वो शिल्पा शेट्टी के साथ फिल्म हंगामा 2 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में मिजान जाफरी भी हैं।

 

Latest Bollywood News