नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में एक बीच पर फोटोशूट करवाया है। इन तस्वीरों में वह काफी हॉट दिख रही हैं। परिणीति जब से स्लिम-ट्रीम हो गई हैं तब से उनका कई बार हॉट लुक सामने आ चुका है। पिछले दिनों एक परी ने मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था जिसमें वह काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही थीं। अब एक बार से उन्होंने फिल्मफेयर मैगजीन के लिए एक बीच पर फोटोशूट करवाया है जिसमें बेहद हॉट दिख रही हैं।इसे भी पढ़े:- FHM के कवर पर दिखा परिणीति का बोल्ड अंदाजउन्होंने यह तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "मेरा पसंदीदा कवर, मेरा बीच शूट!! बहुत सारी मस्ती।" एक तस्वीर में परी नीले रंग की लॉन्ग ड्रेस और उसके साथ हॉट पैंट पहने बीच पर बैठी हुआ दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह नीले और सफेंद रंग का टॉप और उसके साथ सफेद हॉट पैंट पहने नजर आ रही हैं।परी को वेट लोस करने के लिए 9 महीने तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी