1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बर्फीली पहाड़ियों के बीच तैरते हुए परिणीति चोपड़ा ने दी नए साल की बधाई, शेयर किया वीडियो

बर्फीली पहाड़ियों के बीच तैरते हुए परिणीति चोपड़ा ने दी नए साल की बधाई, शेयर किया वीडियो

परिणीति चोपड़ा ने ऑस्ट्रिया में बर्फीली पहाड़ियों के बीच तैरते हुए फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी है। वीडियो पर काफी कमेंट आ रहे हैं। 

parineeti chopra wishes new year- India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा ने दी नए साल की बधाई

नए साल के आगमन के साथ ही बॉलीवुड सितारे बधाई दे रहे हैं। ऐसे में परिणीति चोपड़ा ने भी अनोखे अंदाज में सबको बधाई दी है। परिणीति इन दिनों ऑस्ट्रिया में नए साल को इंजॉय कर रही है और उन्होंने स्विमिंग पूल से एक वीडियो शेयर करते हुए नए साल का विश किया है। 

परिणीति ने बीते साल को अपना गुरु बताते हुए कहा है कि उसने बीते साल से बहुत कुछ सीखा है। परिणीति ने लिखा है - कि साल 2019, तुमने मुझे बहुत कुछ सिखाया है, इससे बेहतर गुरू के बारे में मैं नहीं सोच सकती... धन्यवाद। काश मैं आपकी तरह ही यह चीजें कर पाउं, जबकि मैं अभी बर्फ से घिरी पहाड़ियों के बीच मौजूद एक ऑस्ट्रियन झील में तैर रही हूं..। 

परिणीति जब इस खूबसूरत झील में नीले रंग के आउटफिट में तैरते हुए मैसेज दे रही हैं तो पीछे का खूबसूरत और रोमांचक नजारा वीडियो में कैद हो गया है। वीडियो में परिणीति उत्साह से लबरेज दिख रही हैं। उनकी इन शुभकामनाओं पर यूजर के कमेंट आ रहे हैं औऱ लोग उन्हें विश कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो नया साल यानी 2020 परिणीति चोपड़ा के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। एक तरफ परिणीति साइना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग कर रही हैं तो दूसरी तरफ उनकी फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की शूटिंग खत्म कर चुकी हैं। दोनों ही फिल्मे साल 2020 में रिलीज होने जा रही है और परिणीति के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती हैं।

Latest Bollywood News