A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिणीति चोपड़ा को सायना नेहवाल की बायोपिक की तैयारियों के दौरान लगी चोट, शेयर की तस्वीर

परिणीति चोपड़ा को सायना नेहवाल की बायोपिक की तैयारियों के दौरान लगी चोट, शेयर की तस्वीर

परिणीति चोपड़ा को सायना नेहवाल की बायोपिक की तैयारियों के दौरान चोट लग गई है। परिणीति ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।

parineeti chopra injured- India TV Hindi
परिणीति चोपड़ा को लगी चोट।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सायना नेहवाल की बायोपिक की तैयारियों में लगी हुई हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू होने में एक महीना ही बचा था और परिणीति चोपड़ा को चोट लग गई है। परिणीति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके चोट के बारे में बताया है।

फिल्म की तैयारियों के दौरान परिणीति को गर्दन में चोट लग गई है। परिणीति ने नेक कास्ट पहने हुए फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- मैं और सायना की पूरी टीम बहुत ज्यादा देखभाल कर रहे थे कि मुझे किसी तरह की चोट ना लगे। लेकिन चोट लग गई।  दोबारा बैडमिंटन खेलने से पहले मैं जितना आराम कर सकती हूं करुंगी।

परिणीति चोपड़ा ने गुरुवार को सायना नेहवाल के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि वह अगले 30 दिनों में फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।

परिणीति चोपड़ा सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए बहुत समय से ट्रेनिंग कर रही हैं। वह अपने फैन्स को पोस्ट शेयर करके बताती रहती हैं कि वह बैडमिंटन कोर्ट में कितना समय बिताती हैं।

आपको बता दें परिणीति से पहले इस फिल्म में श्रद्धा कपूर सायना के किरदार में नजर आने वाली थीं। मगर लगातार प्रोजेक्ट और डेट्स की वजह से श्रद्धा ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था। जिसके बाद परिणीति चोपड़ा इस फिल्म में नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News