A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भाई दूज' के मौके पर परिणीति चोपड़ा ने अपने भाइयों को दिया ये प्यारा सा मैसेज

'भाई दूज' के मौके पर परिणीति चोपड़ा ने अपने भाइयों को दिया ये प्यारा सा मैसेज

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने मंगलवार को भाई दूज के मौके पर बताया कि उनके भाई सहज और शिवांग उनके लिए कितने मायने रखते हैं।

<p>परिणीति चोपड़ा</p>- India TV Hindi
Image Source : TWITTER परिणीति चोपड़ा

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने मंगलवार को भाई दूज के मौके पर बताया कि उनके भाई सहज और शिवांग उनके लिए कितने मायने रखते हैं। परिणीति ने कहा कि वे उनके बहुत करीबी हैं और दोनों उनकी जिंदगी के बारे में सबकुछ जानते हैं।

परिणीति ने कहा, "मेरे भाई मेरे बहुत करीब हैं। वे मेरे दोस्त हैं, मेरे बच्चे हैं, वे सबकुछ हैं। हम करीब-करीब एक ही उम्र के हैं और एक-दूजे को सही से समझ सकते हैं और इसी वजह से मैं उन्हें इतना प्यार करती हूं। ये दोनों मेरी हर बात जानते हैं।"

परिणीति ने आगे कहा, "दोनों मुझसे छोटे हैं, लेकिन मुझे सलाह देते हैं क्योंकि कहीं न कहीं ये मुझसे ज्यादा मैच्योर हैं इसलिए मैं उन्हें लगातार कॉल करती रहती हूं और उनसे सलाह लेती रहती हूं, लेकिन अगर मुझे उनसे कुछ कहना ही पड़ा तो मैं कहूंगी कि मेरे जैसे सुखी बनो, आप जो भी कर रहे हो, उसमें खुशियां ढूंढ़ो, भविष्य की चिंता करना छोड़ दो, वर्तमान को जियो।" परिणीति फिलहाल बैडमिंटन स्टार साईना नेहवाल की बायोपिक में शीर्षक भूमिका निभाने वाली हैं।

Latest Bollywood News