1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कुछ कुछ होता है' के 'सरदार जी' करने वाले हैं शादी, गर्लफ्रेंड संग फोटो पोस्ट कर लिख दी ये बात

'कुछ कुछ होता है' के 'सरदार जी' करने वाले हैं शादी, गर्लफ्रेंड संग फोटो पोस्ट कर लिख दी ये बात

'कुछ कुछ होता है' फिल्म में छोटे सरदार की भूमिका निभाने वाले परजान दस्तूर अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहे हैं।

parzaan dastur aka sardar ji- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM 'कुछ कुछ होता है' के 'सरदार जी' करने वाले हैं शादी

शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में छोटे और क्यूट से 'सरदार जी' आपको याद हैं? वो अब बड़े हो गए हैं और जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं परजान दस्तूर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वो अगले साल अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करेंगे। 

'कुछ कुछ होता है' फिल्म में परजान की क्यूटनेस पर सभी फिदा हो गए थे। उन्होंने एक डायलॉग बोला था, "तुसी जा रहे हो, तुसी न जाओ', जो आज भी फेमस है। उस दौर में भी लोगों की जुबां पर ये डायलॉग छा गया था।  

परजान ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि वो अगले साल फरवरी में शादी करने जा रहे हैं। उनकी गर्लफ्रेंड का नाम डेलना श्रॉफ है। उन्होंने डेलना को प्रपोज करते हुए फोटो शेयर की है। इसके कैप्शन में लिखा है, "एक साल पहले उन्होंने हां कहा था, अब 4 महीने बाद शादी हो जाएगी।" 

वर्कफ्रंट की बात करें तो परजान ने 'हम तुम' में अपनी आवाज दी थी। 'सिकंदर' फिल्म में लीड रोल में नज़र आए। उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसके तहत कई शॉर्ट मूवीज बनाई गई हैं। 

Latest Bollywood News