1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: पहली बार सूफी सॉन्ग गाते दिखेंगे दिलजीत दोसांझ, 'फिल्लौरी' के नए गाने का टीजर जारी

VIDEO: पहली बार सूफी सॉन्ग गाते दिखेंगे दिलजीत दोसांझ, 'फिल्लौरी' के नए गाने का टीजर जारी

दिलजीत दोसांझ पहली बार कोई सूफी गाना गाते दिखेंगे। देखिए टीजर...

diljit- India TV Hindi
Image Source : PTI diljit

मुंबई: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म फिल्लौरी रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के सितारे जोरों-शोरों से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। एक के बाद एक गाने रिलीज होकर धूम मचा रहे हैं। इसी कड़ी में फिल्म का एक और गाना रिलीज होने को तैयार है। ये एक सूफी गाना होगा। 

दिलजीत दोसांझ पहली बार कोई सूफी गाना गाते दिखेंगे। फिल्म की निर्माता और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

यहां देखिए गाने का टीजर:

ये गाना 'दम-दम' गाने का रीप्राइज्ड वर्जन है। विवेक हरिहरन और रूमी की आवाज में पहले ही ये गाना रिलीज हो चुका है।

यहां देखिए ओरिजनल गाना:

अनुष्का शर्मा और दिलजीत दोसांझ के अलावा फिल्म में सूरज शर्मा और महरीन कौर पीरजादा मुख्य भूमिका में दिखेंगी। 'फिल्लौरी' 24 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

Latest Bollywood News