1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कबीर सिंह' की सक्सेस के बाद स्विट्जरलैंड पहुंचे शाहिद कपूर, भाई ईशान के साथ बाइक राइड का यूं उठाया लुत्फ

'कबीर सिंह' की सक्सेस के बाद स्विट्जरलैंड पहुंचे शाहिद कपूर, भाई ईशान के साथ बाइक राइड का यूं उठाया लुत्फ

'कबीर सिंह' फेम शाहिद कपूर इन दिनों भाई ईशान और दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप के लिए स्विट्जरलैंड रवाना हो चुके हैं।

<p>कबीर सिंह</p>- India TV Hindi
कबीर सिंह

'कबीर सिंह' फेम शाहिद कपूर इन दिनों भाई ईशान और दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप के लिए स्विट्जरलैंड रवाना हो चुके हैं। स्विट्जरलैंड से शाहिद की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में शाहिद के भाई ईशान, दोस्त कुणाल खेमू और भी कई दोस्त नजर आ रहे हैं। इस फोटो में शाहिद यूरोप में अपने दोस्तों और भाई के साथ बाइक राइड करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शाहिद की वायरल फोटो को देखकर आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म, फैमिली और बिजी शेड्यूल से दूर शाहिद स्विटजरलैंड की खूबसूरत वादियों का मजा ले रहे हैं।

फोटो में शाहिद अपने 'ब्वॉयज गैंग'  के साथ बाइकर वाले ड्रेस में नजर आ रहे हैं। फोटो को देखकर आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि शाहिद और उनके ब्वॉयज गैंग स्विटजरलैंड की सड़कों के अलावा वहां के पहाड़ों और वादियों का भरपूर मजा ले रहे हैं। बता दें कि कुणाल खेमू कुछ दिन पहले पत्नी सोहा और बेटी इनाया के साथ वेकेशन पर नजर आए थे लेकिन इसी बीच उन्होंने शाहिद के स्विटजरलैंड रोड ट्रिप ज्वाइन किया।

Latest Bollywood News