1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PICTURES: मुकेश अंबानी के घर हुई ग्रैंड पार्टी में कई बॉलीवुड सितारों ने की शिरकत, देखिए इनसाइड तस्वीरें

PICTURES: मुकेश अंबानी के घर हुई ग्रैंड पार्टी में कई बॉलीवुड सितारों ने की शिरकत, देखिए इनसाइड तस्वीरें

मुकेश अंबानी के घर पर शनिवार की शाम जबरदस्त पार्टी हुई। यह पार्टी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने होस्ट की थी।

mukesh-ambani- India TV Hindi
mukesh-ambani

नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े बिजनेमैन में से एक मुकेश अंबानी के घर पर शनिवार की शाम जबरदस्त पार्टी हुई। यह पार्टी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने होस्ट की थी। 25 साल की ईशा ने यह पार्टी सुपर मॉल नतालिया वोदियानोवा के सम्मान में रखी थी। नतालिया एक मॉडल होने के साथ-साथ एक संस्था 'नेकेड हर्ट फॉउंडेशन' की फाउंडर भी हैं। ईशा अंबानी की पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। तस्वीरों में कपूर सिस्टर्स, से लेकर करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, ऋतिक रोशन और मलाइका अरोड़ा खान जैसे कई चेहरे शामिल थे।

करीना और करिश्मा लगभग एक जैसी ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। दोनों बहने काफी बोल्ड और ब्यूटीफुल लुक में थीं।

mukesh ambani party isha ambani

इस मौके पर शाहिद कपूर तो नहीं थे मगर उनकी प्रिटी वाइफ मीरा राजपूत जरूर पहुंची थीं। मलाइका अरोड़ा खान भी ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। ऋतिक रोशन कुछ इस अंदाज में पार्टी में पहुंचे थे।

mukesh ambani party isha ambani

बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी इस पार्टी में पहुंची थीं। दोनों बहनें काफी खूबसूरत लग रही थीं।

mukesh ambani party isha ambani

नेहा धूपिया, अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे तमाम सितारे एकसाथ पार्टी में पोज देते नजर आए। सबने खूब मस्ती की थी।

mukesh ambani party isha ambani

वरुण धवन जुड़वा 2 की को-स्टार जैकलिन फर्नांडिस के साथ पहुंचे थे। दोनों एकसाथ मीडिया को पोज दे रहे थे।

mukesh ambani party isha ambani

इसे भी पढें-

Latest Bollywood News