A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड 6 मार्च से शुरू होगा 'पिया अलबेला'

6 मार्च से शुरू होगा 'पिया अलबेला'

बड़े पर्दे पर कई सुपरहिट फिल्में देने वाले फिल्मकार सूरज बड़जात्या छोटे पर्दे पर अब अपनी नई पारी शुरू करेंगे। सूरज बड़जात्या का टीवी शो 'पिया अलबेला' 6 मार्च से जीटीवी पर ऑनएयर होगा।

piya albela- India TV Hindi piya albela

मुंबई: बड़े पर्दे पर कई सुपरहिट फिल्में देने वाले फिल्मकार सूरज बड़जात्या छोटे पर्दे पर अब अपनी नई पारी शुरू करेंगे। सूरज बड़जात्या का टीवी शो 'पिया अलबेला' 6 मार्च से जीटीवी पर ऑनएयर होगा। यह सोमवार से शुक्रवार रात साढ़े 8 बजे आएगा। शो में लीड रोल करते दिखेंगे मराठी अभिनेता अक्षय म्हात्रे, वहीं शो की लीड एक्ट्रेस शीन दास इस शो से डेब्यू कर रही हैं।

सूरज बड़जात्या ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि शो का मुख्य किरदार नरने साइकोलॉजी का स्टूडेंट है। वो बहुत ही स्पिरिचुअल है उसके दिमाग में कई तरह के सवाल है, जिसका जवाब वो भगवान से चाहता है। वह अपनी ही दुनिया में खोया रहता है, आसपास के लोग उसे एंटी-सोशल समझते हैं। उसके माता-पिता भी उसे नहीं समझ पाते।

वहीं, सीरियल की हीरोइन पूजा यानी शीन दास बहुत ही कॉन्फिडेंट कैरेक्टर है। वो बीकॉम सेकंड ईयर की स्टूडेंट है और कराटे चैम्पियन भी है। उसे डांस का भी शौक है। पूजा की मां नहीं है और उसका पालन-पोषण उसके मामा करते हैं। पूजा को हमेशा मां की कमी महसूस होती है। इस बीच नरेन के घरवाले पूजा को अपने बेटे के लिए पसंद करते हैैं, उन्हें उम्मीद है कि पूजा, नरेन की जिंदगी में बदलाव ला सकती है। 

सूरज बड़जात्या की ये लव स्टोरी विश्वामित्र और मेनका की कहानी से इंस्पायर्ड बताई जा रही है।

यहां देखिए शो का प्रोमो:

Latest Bollywood News