A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर की मां के बर्थडे विश से भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी, कहा- शुक्रिया

अनुपम खेर की मां के बर्थडे विश से भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी, कहा- शुक्रिया

अनुपम खेर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अपनी मां के साथ प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर विश करते नजर आ रहे हैं।

Anupam kher- India TV Hindi
Anupam kher

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 69 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर दुनियाभर से लोगों ने उन्हें बधाइयां दी। हालांकि इनमें से जो बधाई मोदी के दिल को छू गई वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की मां की ओर से थी। अनुपम ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अपनी मां के साथ प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर विश करते नजर आ रहे हैं।

अनुपम खेर ने लिखा, "मां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को विश करना चाहती थीं। इसलिए मैंने इस संदेश को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने कहा 'आने तो दे', तब मुझे लगा कि वह नरेंद्र मोदी संग वीडियो चैट करने की उम्मीद कर रही हैं। वह बहुत ही मासूम हैं। जन्मदिन मुबारक हो सर। हैशटैगदुलारीरॉक्स।"

प्रधानमंत्री मोदी ने अनुपम खेर की वीडियो शेयर करते हुए लिखा- प्रिय अनुपम खेर, मैं आपकी शुभकामनाओं से भावुक हो गया। खासतौर पर, मैं आपकी मां को उनकी बधाई और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। ये मुझे ताकत प्रदान करती हैं।"

इस वीडियो में, अनुपम की मां कश्मीर से अनुच्छेद 370 निरस्त करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते भी नजर आ रही हैं।

Also Read:

IIFA Awards 2019: शुरू होने जा रहा है साल के सबसे खास अवार्ड्स, सलमान खान, विक्की कौशल सहित ये सितारे करेंगे परफार्म

अनुष्का शर्मा की काम के दौरान उबासी लेते हुए वीडियो हुई वायरल, बोलीं- मैं ऐसा नहीं करती

Latest Bollywood News