1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लिखी कविता वेब सीरीज में शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लिखी कविता वेब सीरीज में शामिल

मूल सीरीज को मिहिर भूता और राधिका आनंद ने लिखा है। प्रत्येक एपिसोड 35 से 40 मिनट के बीच का है, जिसमें मोदी से जुड़ी कई घटनाओं को दर्शाया गया है। 

<p> प्रधानमंत्री...- India TV Hindi
Image Source : PTI  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लिखी कविता 'मोदी : द जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन' में इस्तेमाल की गई है। यह कहानी मोदी के जीवन पर आधारित 10 हिस्सों वाली एक श्रंखला है। सीरीज के निर्देशक उमेश शुक्ला ने एक बयान में कहा, "जब हम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रिसर्च कर रहे थे, तब हमें उनके द्वारा लिखी कुछ सुंदर व समझदारी भरी कविताएं मिलीं और हमें लगा कि हमें उनकी किसी एक कविता को जरूर इस्तेमाल करना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "इसलिए हमने उनकी कविता 'श्याम के रोगन रेले' का इस्तेमाल किया और यह एक बहुत ही शानदार गीत बन गया।" निर्देशक को एरोस नाउ सीरीज में इसे इस्तेमाल करने की मंजूरी मिल गई है और इसे कविता पर आधारित गीत के रूप में पेश किया जाएगा।

मूल सीरीज को मिहिर भूता और राधिका आनंद ने लिखा है। प्रत्येक एपिसोड 35 से 40 मिनट के बीच का है, जिसमें मोदी से जुड़ी कई घटनाओं को दर्शाया गया है। 

इसे भी पढ़ें-

क्या रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार की हीरोइन होंगी कटरीना कैफ

दीपिका पादुकोण अपनी अगली फिल्म छपाक में निभाएंगी एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार

साल 2019 में पहले वीकेंड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी केसरी

Latest Bollywood News