1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूजा बेदी की बेटी आलिया एफ बॉलीवुड में फिल्म 'जवानी जानेमन' से सैफ अली खान के साथ करने जा रही हैं डेब्यू

पूजा बेदी की बेटी आलिया एफ बॉलीवुड में फिल्म 'जवानी जानेमन' से सैफ अली खान के साथ करने जा रही हैं डेब्यू

पूजा बेदी की बेटी आलिया एफ बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। आलिया सैफ अली खान के साथ फिल्म 'जवानी जानेमन' में नजर आने वाली हैं।

Alaia F- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Alaia F

अनन्या पांडे, तारा सुतारिया के अलावा एक और स्टार किड बॉलीवुड में कदम रखने जा रहा है। पूजा बेदी की बेटी आलिया एफ(Alaia F) बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही उनके सोशल मीडिया पर 3,55,000  फॉलोअर हैं। आलिया सैफ अली खान के साथ फिल्म 'जवानी जानेमन' में नजर आने वाली हैं। फिल्म को नितिन कक्कड़ डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म एक 40 साल की उम्र के आदमी के अपनी बेटी के साथ रिलेशनशिप के इर्द-गिर्द घूमती है। आलिया सैफ अली खान की बेटी का रोल निभाने वाली हैं।

सैफ अली खान ने बताया है कि आलिया में वह सभी क्वालिटी हैं जो हमे फिल्म के लिए चाहिए। उनका चार्म और एनर्जी फिल्म को दूसरे लेवल पर ले जाएगा। हम लकी हैं जो हमें परफेक्ट कास्ट मिल गई है। मैं आलिया के साथ काम करने का इंतजार कह रहा हूं। 

आलिया के डेब्यू की खबरें आने के बाद से ही उनका और अनन्या का कंपेरिजन करना शुरू कर दिया गया है।आलिया ने लीडिंग डेली को बताया, जाह्नवी कपूर और सारा अली खान बीते साल डेब्यू कर चुकी हैं। इस साल मैं और अनन्या पांडे डेब्यू करने जा रहे हैं। मुझे लगता है हमारी फिल्म च्वाइट काफी अलग है। जो इसे एक्साइटिड बनाता है। हम इसमें फिट होने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।

खबरों के मुताबिक आलिया सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान से प्रेरणा लेने वाली हैं। उन्होंने कहा- मैं सैफ की बेटी का रोला निभा रही हूं। रियल लाइफ सारा का नहीं। बल्कि यह किरदार कहीं हद तक मुझसे मिलता है। फिल्म में ऑडियन्स ना सिर्फ मेरी एक्टिंग देखने वाली है बल्कि मेरे असली जीवन की झलक भी दिखेगी।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

अमिताभ बच्चन ने बेची अपनी 3.5 करोड़ की कार, विधु विनोद चोपड़ा ने की थी गिफ्ट 

जाह्नवी कपूर के बर्थ डे पर सारा अली खान ने शेयर किया पोस्ट 

Latest Bollywood News