A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूजा भट्ट ने पीने से किया तौबा

पूजा भट्ट ने पीने से किया तौबा

पिछले साल अपनी नशे की लत को लेकर सुर्खियों में रहीं अभिनेत्री-फिल्मकार पूजा भट्ट ने कहा है कि उन्होंने पिछले चार महीने से शराब को हाथ तक नहीं लगाया है।

pooja bhatt- India TV Hindi
pooja bhatt

मुंबई: पिछले साल अपनी नशे की लत को लेकर सुर्खियों में रहीं अभिनेत्री-फिल्मकार पूजा भट्ट ने कहा है कि उन्होंने पिछले चार महीने से शराब को हाथ तक नहीं लगाया है। पूजा ने शुक्रवार को ट्विटर पर इस बात को स्वीकार किया कि वे अब नशे से दूर हो गई हैं। 

पूजा ने ट्विटर पर लिखा, "चार महीने से नशे की लत से दूर।"

पूजा ने पिछले साल क्रिसमस से पीना छोड़ दिया और उन्होंने कई सार्वजनिक मंचों पर इस मुद्दे पर संबोधित किया है। ऐसे एक मंच पर उन्होंने कहा, "मैंने पहली बार यह स्वीकार करते हुए पीना छोड़ा है कि मुझे नशे की लत है। चूंकि, आप एक महिला हैं और आपको समाज में रहना है, जहां उन्हें हमेशा सिखाया जाता है और इन चीजों को छिपाया जाता है। मैंने इस शर्मनाक आदत को खत्म किया।"

फिलहाल पूजा 'जिस्म 3' पर काम कर रही हैं।

पढ़िए अज़ान सुनकर कौन-कौन रोक चुका है अपने कार्यक्रम

कटप्पा ने मांगी माफी, अब बिना किसी रुकावट के रिलीज होगी 'बाहुबली 2'?

फिल्म 'राब्ता' में राजकुमार राव का यह लुक देखकर हैरान रह जाएंगे आप !

Latest Bollywood News