महेश भट्ट के निधन की अफवाह फैलाने वाले लोगों को उनकी बेटी पूजा भट्ट ने करारा जवाब दिया है।
Mahesh bhatt and pooja bhatt
20 साल बाद फिल्ममेकर महेश भट्ट वापसी करने जा रही हैं। वह 'सड़क' के सीक्वल को डायरेक्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर फैल रही है कि महेश भट्ट को हार्ट अटैक आया है और उनका निधन हो गया है। इस अफवाह पर उनकी बेटी पूजा भट्ट ने जवाब दिया है।
पूजा भट्ट ने अपने पिता की कुछ फोटो शेयर करते हुए कहा- वह बिल्कुल ठीक हैं। पूजा भट्ट ने ट्वीट किया- ये उन अफवाह फैलाने वाले लोगों के लिए है जो परेशान है मरे पिता का हार्ट अटैक आने की वजह से निधन हो गया है। ये रहा सबूत कि वह बिल्कुल ठीक हैं और अपना जीवन मस्त तरीके से जी रहे हैं।
'सड़क 2' आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और पूजा भट्ट अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म के पहले पार्ट में संजय दत्त और पूजा भट्ट ही अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। सड़क 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मगर अभी तक इसकी रिलिजिंग डेट अनाउंस नहीं की है।