A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव पर बनने जा रही है फिल्म, सामने आया पोस्टर

यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव पर बनने जा रही है फिल्म, सामने आया पोस्टर

यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की बायोपिक बनने जा रही है। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है।

mulayam singh yadav- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/KOMAL NAHTA मुलायम सिंह यादव बायोपिक

यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के जीवन पर फिल्म बनने जा रही है। उनकी बायोपिक का नाम मैं मुलायम सिंह यादव हूं है। फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ गया है। इस फिल्म को सुवेंदु राज घोष ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का पोस्टर क्रिटिक कोमल नाहटा ने शेयर किया है।

कोमल नोहाटा ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- मैं मुलायम सिंह यादव का नया पोस्टर रिलीज किया गया है।जब पूंजीवाद और ब्यूरोक्रेसी राजनीति के मुख्य स्तंभ हुआ करते थे। तब वे आए और उन्होंने राजनीतिक परिदृश्य बदलकर रख दिया। फिल्म को मीना सेठी मंडल ने प्रोड्यूसर किया है।

फिल्म में अमित सेठी के साथ  मिमोह चक्रवर्ती, गोविंद नामदेव, मुकेश तिवारी, जरीना वहाब और सुप्रिया कार्णिक अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट की अभी तक घोषणा नहीं की गई है।

Latest Bollywood News