A
Hindi News मनोरंजन बॉलीवुड अपनी अगली फिल्म को लेकर प्रभाष ने बताई ये बात

अपनी अगली फिल्म को लेकर प्रभाष ने बताई ये बात

प्रभाष पिछले काफी वक्त से ‘बाहुबली’ की तैयारियों में काफी जुटे हुए हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'बाहुबली-2 : द कन्क्लूजन' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म के बारें बताया है कि...

prabhas- India TV Hindi prabhas

चेन्नई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने अभिनेता प्रभाष पिछले काफी वक्त से ‘बाहुबली’ की तैयारियों में काफी जुटे हुए हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'बाहुबली-2 : द कन्क्लूजन' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म के बारें बताया है कि वह अब मारधाड़ करते नजर आएंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। फिल्म के निर्देशक सुजीत का कहना है कि फिल्म के बजट का एक बड़ा हिस्सा एक्शन दृश्यों की शूटिंग पर खर्च होगा।

अब अहमदाबाद में परोसी जाएगी ‘बाहुबली’ थाली

सुजीत ने बताया, "जिस पैमाने पर यह बनाया जा रहा है, उसमें कुछ असाधारण एक्शन दृश्यों पर बजट का बड़ा हिस्सा खर्च होगा, हालांकि यह व्यावसायिक फिल्म होगा..हम कुछ नया करने का प्रयास कर रहे हैं और मैं इसे हैरान करने वाले अंश के रखूंगा।" फिल्म के निर्माता एक्शन के एकल दृश्यों पर ही 35 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। सिनेमाघरों में दर्शकों को 'बाहुबली-2 : द कन्क्लूजन' के इस फिल्म का विशेष टीजर देखने को मिलेगा। फिल्म के संगीत को शंकर-एहसान-लॉय अपनी धुनों से सजाएंगे।

‘बाहुबली 2’ 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह 2015 में आई फिल्म ‘बाहुबली’ का दूसरा और आखिरी भाग है। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है।

Latest Bollywood News