A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभास ने फैन्स को दिया सरप्राइज, 'साहो' का पोस्टर किया रिलीज

प्रभास ने फैन्स को दिया सरप्राइज, 'साहो' का पोस्टर किया रिलीज

प्रभास ने अपनी आने वाली फिल्म 'साहो' का ऑफिशियल पोस्टर शेयर कर दिया है। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

Saaho Official poster- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Saaho Official poster

प्रभास(Prabhas) के फैन्स को उनकी आने वाली फिल्म साहो(Saaho) का बेसब्री से इंतजार है। सोमवार को प्रभास ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके एक सरप्राइज देने की बात कही थी। आज मंगलवार को प्रभास से अपने फैन्स को सरप्राइज दे दिया है। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है।

प्रभास ने फिल्म साहो का ऑफिशियल पोस्टर शेयर कर दिया है। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- डार्लिंग्स यह आप सभी के लिए। यह मेरी आने वाली फिल्म साहो का ऑफिशियल पोस्टर है। आपको 15 अगस्त को थिएटर में मिलते हैं।

आपको बता दें साहो एक बिग बजट फिल्म है। साहो में श्रद्धा कपूर(Shraddha Kapoor) के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।

इस फिल्म को देश के आस-पास और बाहरी स्थानों पर फिल्माया जा रहा है। बहु प्रतिभाशाली अमिताभ भट्टाचार्य के लिरिक्स और शंकर-एहसान-लॉय की अद्भुत तिकड़ी के संगीत के साथ, यह आपकी प्लेलिस्ट में जगह बनाने के लिए तैयार है। गुलशन कुमार की टी-सीरीज़ और भूषण कुमार और यूवी क्रिएशन प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत "साहो" सुजीत द्वारा निर्देशित है और वामसी, प्रमोद और विक्रम द्वारा निर्मित है।

Also Read:

विवेक ओबेरॉय ने सोनम को दी नसीहत- फिल्मों में कम ओवरएक्ट और सोशल मीडिया पर कम ओवररिएक्ट करें

शाहरुख खान की पत्नी ने बढ़ाया बिजनेस, माधुरी दीक्षित का घर भी करेंगी डेकोरेट

Latest Bollywood News