A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड ड्रग्स एंगल पर बेबाकी से बयान रख रहीं कंगना रनौत का प्रसून जोशी ने किया सपोर्ट, कही ये खास बात

बॉलीवुड ड्रग्स एंगल पर बेबाकी से बयान रख रहीं कंगना रनौत का प्रसून जोशी ने किया सपोर्ट, कही ये खास बात

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कंगना शुरुआत से ही बेबाकी से अपना बयान रख रही हैं। उन्होंने ड्रग्स एंगल पर भी अपने विचार व्यक्त किए थे।

prasoon joshi kangana ranaut- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM प्रसून जोशी ने कंगना रनौत का किया समर्थन

सीबीएफसी के चेयरमैन प्रसून जोशी बॉलीवुड ड्रग्स मामले में एक्ट्रेस कंगना रनौत का सपोर्ट किया है। उनके अनुसार, कंगना अपनी सच्चाई बता रही हैं और इसे महत्वहीन नहीं समझा जाना चाहिए। 

बॉलीवुड ड्रग्स एंगल पर प्रसून जोशी ने टाइम्स नाउ से कहा कि कुछ अद्भुत काम करने वाले उद्योग को बदनाम करना सही नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कंगना रनौत सच्चाई बता रही हैं और इसे गलत नहीं समझा जाना चाहिए। 

7 महीने के ब्रेक के बाद 'थलाइवी' की शूटिंग करने को तैयार हैं कंगना रनौत, तस्वीरें शेयर करके दी जानकारी

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कंगना शुरुआत से ही बेबाकी से अपना बयान रख रही हैं। उन्होंने ड्रग्स एंगल पर भी अपने विचार व्यक्त किए थे। 

अभिनेत्री ने हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा सारा अली खान, दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर को बुलाने पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। 

Latest Bollywood News