क्या आर्थिक तंगी बनी प्रत्यूषा के सुसाइड की वजह ?
राहुल राज के पिता ने कई अहम दावे किए हैं। उन्होंने प्रत्यूषा के घरवालों से उसके बिगड़ चुके रिश्तों और उसकी माली हालत को खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की है। प्रत्यूषा बनर्जी की मौत के 2 दिन बाद कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। प्रत्यूषा को लेकर जो दावे उसके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के पिता कर रहे हैं वो वाकई में हैरान और परेशान करने वाले हैं।
प्रत्यूषा के पास शोरहत थी, काम की कमी नहीं थी, दौलत थी अभी तक यही दावे हर तरफ से किए जा रहे थे लेकिन उसको लेकर ब्व़ॉयफ्रेंड राहुल राज के पिता ने बिल्कुल उलट दावा किया है। हालांकि मुंबई पुलिस अभी तक प्रत्यूषा की आत्महत्या की वजह को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंची हैलेकिन राहुल के पिता हर्षवर्धन सिंह का दावा है कि वो फिलहाल बहुत बुरे दौर से गुजर रही थी और उसकी माली हालत बेहद खराब थी। वो पाई-पाई को मोहताज हो चुकी थी और इसकी वजह से उसके मां-बाप जो उसके खाते से सारा पैसा निकाल लेते थे।
प्रत्यूषा के मां-बाप पर ये बेहद संगीन इल्जाम लगा रहे थे। इनका एक और दावा है कि कामयाबी की ऊंचाइयों पर पहुंच चुकी प्रत्यूषा ने खूब रुपए कमाए और इसका सबूत प्रत्यूषा की इनकम टैक्स रिटर्न है जो हर साल लाखों में होती है। लेकिन ये सवाल करते हैं कि आखिर वो पैसे गए कहां, आखिर क्यों इतना पैसा कमाने के बाद भी वो आज तक अपना एक घर तक नहीं खरीद सकी थी। आखिर क्यों वो कार की ईएमआई नहीं दे पा रही थी। राहुल राज के पिता ने यह तक कहा कि वक्त वक्त पर वो खुद प्रत्यूषा के खाते में रुपए डालते थे।
आगे की स्लाइड में पढ़िए मां-बाप से दूरी ने प्रत्यूषा को मरने पर मजबूर किया ?
Latest Bollywood News