मुंबई: छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा प्रत्युषा बनर्जी ने कुछ वक्त पहले ही मुंबई में स्थित अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में गर दिन एक नई कड़ी जुड़ती जा रहा है। हाल ही में उनके ब्वॉयफ्रेड राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। अब कथित आत्महत्या मामले से टीवी निर्माता राहुल राज सिंह के वकील ने खुद को अलग कर लिया है। राहुल राज सिंह पर अपनी प्रेमिका और अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़े:- Pics: प्रत्युषा की प्रार्थना सभा में नजर आए टीवी जगत के सितारे
राहुल के वकील नीरज गुप्ता ने कहा, “मैं मानवीय आधार पर मामले से अलग हुआ हूं। मुझे महसूस हुआ कि मुझे यह केस नहीं लड़ना चाहिए और इससे अलग हो गया ताकि किसी के साथ अन्याय नहीं हो।“ गुप्ता ने दावा किया, एक क्लाइंट को सही या गलत, अच्छी या बुरी, सभी सूचनाएं वकील को देनी चाहिए लेकिन मुझे अंधेरे में रखा गया और मुझे मामले से संबंधित सारे विवरण मीडिया से मिले।
जब उनसे यह सवाल किया गया कि क्या राहुल के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद उन्होंने अपना मन बदला है? तब उन्हौंने जवाब दिया, प्राथमिकी का इस निर्णय से कुछ लेना देना नहीं है। एक वकील हमेशा ऐसी चीजों के लिए तैयार रहता है।
राहुल अभी अस्पताल में भर्ती हैं। प्रत्यूषा की मां सोमा द्वारा बंगुरनगर पुलिस थाने में दर्ज करायी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की थी जिसके बाद कल राहुल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था।
Latest Bollywood News