A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रीति जिंटा ने बताए होम क्वारेंटाइन के साइड इफेक्ट्स

प्रीति जिंटा ने बताए होम क्वारेंटाइन के साइड इफेक्ट्स

प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके होम क्वारेंटाइन के साइड इफेक्ट्स बताए हैं। इस वीडियो में प्रीति के पति और उनका डॉग नजर आ रहे हैं।

preity zinta- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM प्रीति जिंटा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने पति जेन गुडएनफ और डॉगी ब्रुनो को लेकर एक वीडियो साझा कर होम क्वॉरंटाइन के साइड इफेक्ट्स के बारे में बताया है। प्रीति ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को साझा किया है, जिसमें उन्हें अजीबोगरीब आवाजें निकालते हुए सुना जा सकता है, जबकि उनके पति और ब्रुनो को अपना सिर हिलाते हुए देखा जा सकता है।

प्रीति इस पोस्ट के साथ लिखती हैं, "होम क्वॉरंटाइन के साइड इफेक्ट्स। उम्मीद करती हूं कि यह सब कुछ बीत जाने के बाद भी हम समझदार बने रहेंगे और यह भी उम्मीद करती हूं कि अगर आप घर पर परेशान और चिंतित हैं, तो यह आपके चेहरे पर मुस्कान लेकर आएगी।"

प्रीति अकसर सोशल मीडिया पर ब्रुनो के साथ अपने वर्कआउट करने के वीडियोज साझा करती रहती हैं।

प्रीति ने लॉस एंजेलिस में एक प्राइवेट सेरेमनी में साल 2016 के फरवरी में जेन गुडएनफ संग शादी की थी।

अभिनय की बात करें, तो अभिनेत्री आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म 'भैय्याजी सुपरहिट' में नजर आई थीं। इस परियोजना के साथ उन्होंने सात साल बाद फिल्मों में अपनी वापसी की थी, जिसमें सनी देओल, अमीषा पटेल, अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकार भी थे।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News