A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रीति जिंटा ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़, शेयर की तस्वीर

प्रीति जिंटा ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़, शेयर की तस्वीर

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी। प्रीति जिंटा ने सभी से टीकाकरण कराने की अपील भी की है।

preity zinta- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM- PREITY ZINTA प्रीति जिंटा ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़

मुंबई: एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने शनिवार को प्रशंसकों को सूचित किया कि उन्होंने कोविड-19 वैक्सीन की खुराक ले ली है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी। प्रीति जिंटा ने सभी से टीकाकरण कराने की अपील भी की है।

प्रीति ने तस्वीर के साथ कैप्शन के रूप में लिखा, मैंने अपना कोविड शॉट्स लिया है और मेरा टीकाकरण हो चुका है। मैं सभी से जल्द से जल्द टीकाकरण करवाने का अनुरोध करती हूं।

फरवरी 2016 में वित्तीय विश्लेषक जीन गुडएनफ से शादी करने के बाद अभिनेत्री लॉस एंजिल्स चली गईं थी। प्रीति वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में क्रिकेट टीम पंजाब किंग्स की सह-मालिक हैं।

Latest Bollywood News

Related Video