A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब चार्ली चैपलिन के अंदाज में नजर आएंगे प्रिंस नरूला

अब चार्ली चैपलिन के अंदाज में नजर आएंगे प्रिंस नरूला

प्रिंस ने एक बयान में कहा, "चार्ली चैपलिन कई लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं, चाहे वह उनकी हास्य भूमिकाओं में कॉमिक टाइमिंग हो या अपने चेहरे पर कई तरह की भावनाएं लाना और मैं इसका अपवाद नहीं हूं।"

prince narula- India TV Hindi
prince narula

मुंबई: कई रियलिटी शोज के विजेता रह चुके प्रिंस नरुला इन दिनों छोटे पर्दे पर बड़ा नाम कमा रहे हैं। पिछले कुछ वक्त से वह अपने धारावाहिक 'बढ़ो बहू' में काफी व्यस्त हैं। अब जल्द ही वह अपने इस धारावाहिक में विश्व जगत के दिग्गज हास्य अभिनेता चार्ली चैपलिन के लुक में दिखाई देंगे। वह इसमें लकी नाम का किरदार निभा रहे हैं। खुद को किरदार में ढालने के लिए प्रिंस ने एक सप्ताह की छुट्टी का पूरा दिन चार्ली चैपलिन की फिल्में देखते हुए बिताईं।(मंदाना करीमी ने पति के खिलाफ दर्ज करवाया घरेलू हिंसा का केस)

प्रिंस ने एक बयान में कहा, "चार्ली चैपलिन कई लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं, चाहे वह उनकी हास्य भूमिकाओं में कॉमिक टाइमिंग हो या अपने चेहरे पर कई तरह की भावनाएं लाना और मैं इसका अपवाद नहीं हूं।"

'बढ़ो बहू' में एक विशेष सीन के लिए, प्रिंस बढ़ो (रिताशा राठौर) को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं और किसी के चेहरे पर एक मुस्कुराहट लाने के लिए चार्ली चैपलिन की तरह अभिनय से अच्छा कुछ नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा, "इस सीन की शूटिंग करने से पहले, मैंने चार्ली चैपलिन पर रिसर्च किया और उनकी कई फिल्में देखीं। हालांकि यह बेहद कठिन था, लेकिन इस सीन की शूटिंग के दौरान मैंने बहुत आनंद उठाया।" 'बढ़ो बहू' का प्रसारण मनोरंजन चैनल एंड टीवी पर होता है।

Latest Bollywood News