1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रिंस नरुला चाहते हैं हर क्षेत्र के किंग बनना

प्रिंस नरुला चाहते हैं हर क्षेत्र के किंग बनना

‘बिग बॉस 9’ से अपनी एक खास पहचान बनाने के बाद प्रिंय नरुला टेलीविजन चैनल एंड टीवी पर प्रसारित हो रहे कार्यक्रम 'बढ़ो बहू' से छोटे पर्दे पर अपने अभिनय की शुरुआत करने जा रहे हैं।

Prince Narula

'बढ़ो बहू' के अलावा प्रिंस टेलीविजन चैनल जिंग के शो 'प्यार तूने क्या किया' के सीजन-9 को होस्ट कर रहे हैं। यह कार्यक्रम प्रेमी जोड़ों की आवेशपूर्ण प्रेम कहानियां पेश करता है। इसमें दिखाया गया है कि युवा प्यार में किस तरह अच्छे-बुरे कदम उठाते हैं। वहीं, कुछ दिनों में वह टेलीविजन चैनल एमटीवी पर 'रोडीस' के आगामी सीजन में जज की भूमिका में दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News