1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रिंस नरुला चाहते हैं हर क्षेत्र के किंग बनना

प्रिंस नरुला चाहते हैं हर क्षेत्र के किंग बनना

‘बिग बॉस 9’ से अपनी एक खास पहचान बनाने के बाद प्रिंय नरुला टेलीविजन चैनल एंड टीवी पर प्रसारित हो रहे कार्यक्रम 'बढ़ो बहू' से छोटे पर्दे पर अपने अभिनय की शुरुआत करने जा रहे हैं।

Prince Narula

प्रिंस से जब पूछा गया कि वह उनका बॉलीवुड में आने का इरादा है, तो इस पर उन्होंने कहा, "बिलकुल, मैं बड़े पर्दे पर आने की तैयारी कर रहा हूं। मैं बहुत जल्द बॉलीवुड में दस्तक देने वाला हूं। मेरा पास 4 से 5 पटकथाएं हैं, जिन्हें मैं सुन रहा हूं और विचार कर रहा हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं हालांकि जल्दबाजी में ऐसा कोई भी फैसला नहीं लूंगा, जो मेरे करियर को प्रभावित करे। इसलिए मैं सबसे अच्छे प्रस्ताव और समय का इंतजार कर रहा हूं। मैंने एक साल में काफी कुछ हासिल किया है, जो हर कोई नहीं कर पाता है। मैं अपने आपको भाग्यशाली मानता हूं कि लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया, इसलिए मैं उनके प्यार का सम्मान बरकरार रखूंगा।"

Latest Bollywood News