A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब प्रिया प्रकाश की अदाओं का जादू नहीं बल्कि मस्तीभरा वीडियो हो रहा है वायरल

अब प्रिया प्रकाश की अदाओं का जादू नहीं बल्कि मस्तीभरा वीडियो हो रहा है वायरल

प्रिया प्रकाश वॉरियर अब एक बार फिर से चर्चा में हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं। पिछले ही दिनों रिलीज हुई फिल्म 'ओरु अदार लव' से अपने अभिनय की शुरुआत करने वालीं प्रिया ने अपनी डेब्यू फिल्म से पहले ही दर्शकों के बीच एक खास पहचान हासिल कर ली।

Priya Prakash- India TV Hindi
Priya Prakash

नई दिल्ली: सोशल मीडिया सनसनी कही जाने वालीं मलयालम फिल्मों की अदाकारा प्रिया प्रकाश वॉरियर अब एक बार फिर से चर्चा में हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते हैं। पिछले ही दिनों रिलीज हुई फिल्म 'ओरु अदार लव' से अपने अभिनय की शुरुआत करने वालीं प्रिया ने अपनी डेब्यू फिल्म से पहले ही दर्शकों के बीच एक खास पहचान हासिल कर ली। इस फिल्म के कुछ सेकंड के एक वीडियो ने उन्हें रातोंरात मशहूर कर दिया। इसके बाद से ही लगातार उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। हाल ही में प्रिया का एक और वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचा रहा है।

प्रिया का यह वीडियो बाकी सबसे बिल्कुल अलग है। दरअसल यह उनकी फिल्म 'ओरु अदार लव' की रिलीज के बाद का है। इसमें उनकी फिल्म की पूरी टीम केक काट कर रही है। इसके बाद सभी मिलकर खूब मस्ती करते हैं। इसमें सभी एक दूसरे के चेहरे पर केक भी लगाते हुए दिख रहे हैं।

इस वीडियो में प्रिया के साथ उनके को-स्टार रोशन अब्दुल भी दिखाई दे रहे हैं। पहले पूरी टीम साथ मिलकर केक काटती है। इसके बाद सभी एक दूसरे को केक खिलाते और फिर मस्ती के मूड में सभी एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर चेहरे पर केक लगाने लगते हैं।

Latest Bollywood News