A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं प्रिया प्रकाश वॉरियर, नई फिल्म 'चेक' का ट्रेलर रिलीज

टॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं प्रिया प्रकाश वॉरियर, नई फिल्म 'चेक' का ट्रेलर रिलीज

इस फिल्म में पॉपुलर एक्टर निथिन और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी लीड रोल में नज़र आएंगे।

priya prakash varrier tollywood debut film check- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: PRIYA.P.VARRIER 'चेक' फिल्म से टॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं प्रिया प्रकाश वॉरियर

अपनी आंखों की अदाओं से दुनियाभर को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वॉरियर की नई फिल्म 'चेक' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस मूवी से प्रिया टॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं और इसमें निथिन व रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

इसमें दिखाया गया है कि पॉपुलर एक्टर निथिन कैदी बने हुए हैं। उन्हें गद्दार दिखाया गया और उन्हें मौत की सजा दे दी जाती है। जेल में रह रहा निथिन का कैरेक्टर चैंपियन की तरह शतरंज खेलता है। 

आंखों के इशारे से दीवाना बनाने वाली प्रिया प्रकाश वॉरियर का एक और वीडियो हुआ वायरल

हालांकि, वकील बनीं रकुल प्रीत सिंह को लगता है कि वो निर्दोष है। इसी बीच फ्लैशबैक में प्रिया प्रकाश वॉरियर को भी दिखाया गया है। इसी ताने-बाने के बीच बुनी गई है चेक की कहानी। 

इस मूवी को चंद्र शेखर ने डायरेक्ट किया है। ये मूवी 26 फरवरी 2021 को रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News