1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: ‘नागिन 3’ में अनिता को देख प्रियांक शर्मा का हुआ ऐसा हाल, भूल गए नहाना भी

VIDEO: ‘नागिन 3’ में अनिता को देख प्रियांक शर्मा का हुआ ऐसा हाल, भूल गए नहाना भी

'नागिन 3' के पहले ही एपिसोड से दर्शक काफी इम्प्रेस दिख रहे हैं। लेकिन सिर्फ आम जनता ही नहीं, बल्कि कई जानी मानी हस्तियां 'नागिन 3' की दीवानी हो गई हैं। इसी लिस्ट में एक नाम 'बिग बॉस 11' के प्रतिभागी रह चुके प्रियांक शर्मा का भी हैं।

Naagin 3 Priyank Sharma- India TV Hindi
Naagin 3 Priyank Sharma

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का लोकप्रिय धारावाहाकि 'नागिन' अब अपनी तीसरी सीरीज के साथ पर्दे पर पेश है। 'नागिन 3' के पहले ही एपिसोड से दर्शक काफी इम्प्रेस दिख रहे हैं। लेकिन सिर्फ आम जनता ही नहीं, बल्कि कई जानी मानी हस्तियां 'नागिन 3' की दीवानी हो गई हैं। इसी लिस्ट में एक नाम 'बिग बॉस 11' के प्रतिभागी रह चुके प्रियांक शर्मा का भी हैं। दरअसल हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर साफतौर पर कहा जा सकता है कि वह भी इस शो के बड़े फैन हैं।

प्रियांक इस शो को इतना पसंद करते हैं कि वह इसे देखने के लिए नहाना तक भूल जाते हैं। इसका खुलासा उनके साथ 'बिग बॉस' में नजर आ चुके विकास गुप्ता ने सोशल मीडिया पर किया है। उन्होंने प्रियांक का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह नहाने जा रहे हैं, लेकिन टीवी पर 'नागिन 3' के अनिता हसनंदानी को देख कर वहीं रुक जाते हैं और बहुत ध्यान से टीवी देखने लगते हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए विकाश ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "जब अनित हसनंदानी स्क्रीन पर हो, देखो तुम्हारा लेटेस्ट फैन प्रियांक शर्मा पूरी तरह से फिदा। जो नहाना भी भूल गए।" यह 'नागिन 3' के दूसरे एपिसोड का एक सीन है, जिसमें अनिता की एंट्री होती है। इसके अनिता को देख प्रियांक भी टीवी के सामने खड़े रह गए। गौरतलब है कि नागिन के इस सीजन में अनिता के अलावा करिश्मा तन्ना, सुरभि ज्योति, पर्ल वी और रजत टोकस मुख्य किरदारों में दिखाई दे रहे हैं।

Latest Bollywood News